क्या हवा से भी फैलता है कोरोना !
दुनिया में बहुत तरह की बीमारिया होती जो अलग अलग परिवेश अपने तरीके से फैलती है। कोई खून से तो कोई मच्छर के काटने से , कोई पानी से तो कोई भोजन से और बहुत सी बीमारिया तो जेनेटिक होती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आती है। संक्रमण वाली बीमारिया रोगाणु, बैक्टीरिया या परजीवी के माध्यम से फ़ैल सकती है तथा मनुष्य को बीमार कर सकती है। एतिहात बरतने से हम कई तरह की बिमारियों से बच सकते है। यह भी पाया गया है की कुछ बीमारिया हवा से भी फ़ैल सकती है जिन्हे वायुजनित बीमारिया कह सकते है। क्या है वायुजनित बीमारियां : बीमारिया जो हवा से फैलती है उन्हें वायुजनित बीमारी कहते है। अगर कोई वायरस या बक्टेरिया हवा में कुछ देर तक रुक जाये और किसी मनुष्य को साँस क ज़रिये शरीर में प्रवेश कर दे तो उसे वायुजनित बीमारी कहेंगे। इस प्रकार की बीमारिया बहुत घातक हो सकती है जिनका फैलाव रोकने में बहुत ही मुश्किल हो सकता है। कोई भी वायरस वायु में देर तक तभी रह सकता है जब वह एयरोसोल की अवस्था में हो अथार्थ वायु से हलकी हो। एयरोसोल पार्टिकल पांच माइक्रोन से कम होता है , जिसके कारण यह हवा से हलके होते है तथा हवा में लम्बे समय तक...